मुख्यमंत्री ने दी आपदा राहत कार्यों हेतु पिथौरागढ़ में हैलीकॉप्टर तैनाती की स्वीकृति।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अतिवृष्टि एवं अन्य दैवीय आपदा के समय तत्काल राहत कार्यों हेतु पिथौरागढ़ में दो माह के लिये हैलीकॉप्टर तैनाती की स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिये है कि जब हेलीकाप्टर की आपदा राहत कार्यों के लिए आवश्यकता न हो तब हैलीकॉप्टर का उपयोग रियायती दरों पर भुगतान के आधार पर जन सामान्य हेतु वैकल्पिक यातायात के रूप में किया जाए।परंतु ऐसा तभी किया जाए जब हेलीकाप्टर की आपदा राहत कार्यों में जरूरत नहीं हो।

आपदा में प्रयुक्त घंटों के अतिरिक्त घंटों में हैलीकॉप्टर का उपयोग रियायती दरों पर भुगतान के आधार पर जन सामान्य हेतु वैकल्पिक यातायात के रूप में करने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रतिव्यक्ति निर्धारित रूपये तीन हजार की किराये की दर को मंजूरी प्रदान की है। इस हैलीकॉप्टर को निर्धारित शर्तों के अधीन दो माह के लिये पिथौरागढ़ में तैनात किये जाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिये हैं।

 

अशोक कुमार सिंह का लंबी बीमारी के चलते हुआ निधन, नैनीताल दुग्ध संघ के समस्त स्टाफ ने व्यक्त किया शोक

0 7

लालकुआ, राहुल दुमका : नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड में प्रभारी प्रशासन के पद पर कार्यरत अशोक कुमार सिंह का लंबी बीमारी के चलते आज सुबह निधन हो गया उनके निधन पर नैनीताल दुग्ध संघ के समस्त स्टाफ ने दुख व्यक्त किया है।

यहां नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड लालकुआँ में प्रभारी प्रशासन के पद पर तैनात अशोक कुमार सिंह का आज सुबह 6 बजे निधन हो गया है वो पिछले लम्बे समय से लिवर में हुए कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे थे जिसके बाद  आज अचानक प्रातः करीब 6 बजे उनके लखनऊ स्थित वृन्दावन आवास विकास कॉलोनी में सीने में अचानक दर्द उठा जिसके बाद परिजनों के द्वारा डॉक्टर को बुलाया गया जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

वही अशोक कुमार सिंह की आकस्मिक हुई मृत्यु से आँचल परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है हर कोई उनके मिलनसार व्यवहार को याद कर रहा है उनकी कार्यशैली से सभी अधिकारी व कर्मचारी हमेशा खुश रहा करते थे अशोक कुमार सिंह पिछले 34 साल से नैनीताल दुग्ध संघ में अपनी सेवा दे रहे थे उनके निधन पर पूरे आंचल परिवार ने दुख व्यक्त किया है।

इधर नैनीताल दूध संघ के सामान्य प्रबंधक राजेंद्र सिंह चौहान कि मौजूदगी में समस्त कर्मचारियों ने दुग्ध संघ के प्रशासनिक भवन में शोक सभा कर 2 मिनट का मौन रखा गया तथा सभी ने मृतक आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामान्य प्रबंधक राजेन्द्र सिंह चौहान, कारखाना प्रबंधक अतुल गुप्ता, सहायक प्रबंधन इंजीनि एससी आर्य, सहायक प्रबंधक महिला डेयरी बिना पांडे,प्रभारी एम.आई .एस पान सिंह खत्री, ,प्रभारी विपरण संजय भाकुनी,खलील अहमद, भुवन सनवाल,पंकज बत्रा, रिता जोशी, जानकी देवी,सुरेश चंद्र, विजय चौहान, युगल किशोर सहित सैकड़ों कर्मचारियों ने दुख व्यक्त किया है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.