मुख्यमंत्री ने दी आपदा राहत कार्यों हेतु पिथौरागढ़ में हैलीकॉप्टर तैनाती की स्वीकृति।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अतिवृष्टि एवं अन्य दैवीय आपदा के समय तत्काल राहत कार्यों हेतु पिथौरागढ़ में दो माह के लिये हैलीकॉप्टर तैनाती की स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिये है कि जब हेलीकाप्टर की आपदा राहत कार्यों के लिए आवश्यकता न हो तब हैलीकॉप्टर का उपयोग रियायती दरों पर भुगतान के आधार पर जन सामान्य हेतु वैकल्पिक यातायात के रूप में किया जाए।परंतु ऐसा तभी किया जाए जब हेलीकाप्टर की आपदा राहत कार्यों में जरूरत नहीं हो।

आपदा में प्रयुक्त घंटों के अतिरिक्त घंटों में हैलीकॉप्टर का उपयोग रियायती दरों पर भुगतान के आधार पर जन सामान्य हेतु वैकल्पिक यातायात के रूप में करने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रतिव्यक्ति निर्धारित रूपये तीन हजार की किराये की दर को मंजूरी प्रदान की है। इस हैलीकॉप्टर को निर्धारित शर्तों के अधीन दो माह के लिये पिथौरागढ़ में तैनात किये जाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिये हैं।

 

हेल्थ टिप्स।। गर्मियों में खुद को दिनभर ताज़ा रखने के लिए नहाने से पहले अपनाए ये नुस्खे

0 12

डिजिटल डेस्क : रोज़ की भाग दौड़ से थकान और कमजोरी सी महसूस होने लगती है। जिससे हर नई सुबह चिड़चिड़ापन और काम का तनाव मन मस्तिष्क पर हावी रहता है। जिससे किसी भी काम को करने में मन भी नही लगता। तो आइये जानते है कुछ खास टिप्स जिससे खुद को नहाने से पहले तरोताज़ा रख सके।

1. सुबह उठते ही हमारे शरीर की ऊर्जा कम हो जाती है , जिससे कुछ भी काम करने का मन नही करता और आलस से पूरा दिन भरा रहता है। खुद को सुबह तरोताज़ा रखने के लिए 2 गिलास पानी का सेवन करना चाहिए।

2. खुद को तरोताज़ा रखने के लिए हम सुबह फलो के जूस का सेवन भी कर सकते है। जिससे शरीर में ऊर्जा का प्रवाह तेजी से होने लगता है।

Health tips,healthy living,tips to perform before bathing to keep yourself fresh all day,whole day freshness,how to remain fresh all day,how to avoid stress and tiredness,freshness tips

3. व्यायाम एक ऐसी थैरेपी है जिसे करने से मनुष्य के शरीर के साथ साथ दिमाग भी तरोताज़ा महसूस करता है। व्यायाम करने से खुद के शरीर को फिट एंड फ़ाईन भी रख सकते है।

4. रात को जल्दी सोने और सुबह जल्दी उठने की आदत डाले।

5. म्यूजिक तनाव मुक्त करके स्वयं को आरामदायक महसूस करता है। इसलिए सुबह उठते ही अपने मंदपसन्द गानों को सुनना चाहिए जिससे खुद को पूरा दिन तरोताज़ा महसूस कर सके।

6. सुबह हल्का और ऊर्जा से भरपूर नाश्ता करना चाहिए। इससे आप सुबह तरोताज़ा महसूस करेगे और अच्छे विचारो का संचार भी होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.