मुख्यमंत्री ने दी आपदा राहत कार्यों हेतु पिथौरागढ़ में हैलीकॉप्टर तैनाती की स्वीकृति।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अतिवृष्टि एवं अन्य दैवीय आपदा के समय तत्काल राहत कार्यों हेतु पिथौरागढ़ में दो माह के लिये हैलीकॉप्टर तैनाती की स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिये है कि जब हेलीकाप्टर की आपदा राहत कार्यों के लिए आवश्यकता न हो तब हैलीकॉप्टर का उपयोग रियायती दरों पर भुगतान के आधार पर जन सामान्य हेतु वैकल्पिक यातायात के रूप में किया जाए।परंतु ऐसा तभी किया जाए जब हेलीकाप्टर की आपदा राहत कार्यों में जरूरत नहीं हो।

आपदा में प्रयुक्त घंटों के अतिरिक्त घंटों में हैलीकॉप्टर का उपयोग रियायती दरों पर भुगतान के आधार पर जन सामान्य हेतु वैकल्पिक यातायात के रूप में करने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रतिव्यक्ति निर्धारित रूपये तीन हजार की किराये की दर को मंजूरी प्रदान की है। इस हैलीकॉप्टर को निर्धारित शर्तों के अधीन दो माह के लिये पिथौरागढ़ में तैनात किये जाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिये हैं।

 

हेल्थ टिप्स।। औषधीय गुणों से भरपूर भंडार है अजवाइन, पेट से जुड़ी सभी बीमारि‍यों को करता है दूर

0 9

डिजिटल डेस्क : अजवाइन औषधीय से भरपूर गुणों का एक भंडार है।  इसे हर रसोईघर में खाने के साथ ही आयुर्वेद में भी इसका खूब इस्तेमाल किया जाता है।  अजवाइन न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्क‍ि यह आपको पेट से जुड़ी की बीमारि‍यों को भी दूर करता है। तो आइये जानते है अजवाइन के लाभ। 

1. इसे रोजाना पीने से डायबिटीज होने का खतरा कम हो जाता है.

2.  मुंह से जुड़ी बीमारियों में भी यह औषधि काफी लाभदायक होती  हैं। अगर इसे रोजाना सुबह पानी के साथ लिया जाता है तो दांतो का दर्द और मुंह की बदबू की समस्या  दूर हो जाती है।

3. अजवाइन पेट की बीमारियों को दूर करती है। कब्ज से भी राहत देती है।  यह खाना जल्दी पचाने में मदद करती है। 

4. अजवाइन  सर्दी और कफ की प्रॉब्लम भी दूर करती है।  इसे पीने से अस्थमा का खतरा भी टलता है। 

5. यदि सर्दी-खांसी हो रही है तो अजवाइन के पानी में एक चुटकी काला नमक मिलाकर पीने से खांसी दूर जाएगी।

healthy living,home remedies,healthy tips,benefits of ajwain

6. अगर नींद नहीं आने से परेशान हैं तो रोजाना सोने से पहले एक कप अजवाइन का पानी पीने से नींद अच्छी आती है। 

7. अजवाइन का तेल गठिया के दर्द के इलाज के लिए लाभकारी होता है। अजवाइन के तेल के साथ नियमित रूप से प्रभावित जोड़ों पर मालिश करने से दर्द से राहत मिलती जिससे गठिया रोग ठीक होने लगता है।  

8. अजवाइन पाचन समस्याओं में भी बहुत लाभकारी होती है। चीनी के साथ एक बड़ा चम्मच अजवाइन चबाने से अपच से छुटकारा मिलेगा। यह चीनी के बिना भी खा सकते है।

9. अजवाइन शरीर में पानी के जमाव को कम करती  है, आपके चेहरे को भी निखरती है।

10. यह उल्टी, मुंह की बीमारियों और बवासीर के मामले में फायदेमंद होती है।  

Leave A Reply

Your email address will not be published.