मुख्यमंत्री ने दी आपदा राहत कार्यों हेतु पिथौरागढ़ में हैलीकॉप्टर तैनाती की स्वीकृति।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अतिवृष्टि एवं अन्य दैवीय आपदा के समय तत्काल राहत कार्यों हेतु पिथौरागढ़ में दो माह के लिये हैलीकॉप्टर तैनाती की स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिये है कि जब हेलीकाप्टर की आपदा राहत कार्यों के लिए आवश्यकता न हो तब हैलीकॉप्टर का उपयोग रियायती दरों पर भुगतान के आधार पर जन सामान्य हेतु वैकल्पिक यातायात के रूप में किया जाए।परंतु ऐसा तभी किया जाए जब हेलीकाप्टर की आपदा राहत कार्यों में जरूरत नहीं हो।

आपदा में प्रयुक्त घंटों के अतिरिक्त घंटों में हैलीकॉप्टर का उपयोग रियायती दरों पर भुगतान के आधार पर जन सामान्य हेतु वैकल्पिक यातायात के रूप में करने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रतिव्यक्ति निर्धारित रूपये तीन हजार की किराये की दर को मंजूरी प्रदान की है। इस हैलीकॉप्टर को निर्धारित शर्तों के अधीन दो माह के लिये पिथौरागढ़ में तैनात किये जाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिये हैं।

 

Pithoragarh ।। 3 करोड़ 32 लाख की लागत से बनेगी चंडाक में मिनी झील

0 11

पिथौरागढ़। जिले के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल चंडाक में मिनी झील अस्तित्व में आएगी, जिसमें लोग जल क्रीड़ा का आनंद ले सकेंगे। वहीं, इस बार जिला मुख्यालय में शरदोत्सव का भी भव्य आयोजन होगा। शुक्रवार को नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत ने पत्रकार वार्ता की।

उन्होंने कहा चंडाक में नगर पालिका मिनी झील का निर्माण करेगी। जिसके लिए 3 करोड़ 32 लाख 84 हजार की शासन से स्वीकृति मिली है। इसमें से एक करोड़ अवमुक्त हुए हैं। जल्द झील निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।

पिथौरागढ़ में सीमांत के लोगों के मनोरंजन, लोक संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए शरदोत्सव का भी भव्य आयोजन होगा। इसके लिए शासन से 25 लाख रुपये मिले हैं। लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास बहुमंजिला पार्किंग के लिए प्रथम चरण में 71.78 लाख के सापेक्ष 45.21 लाख अवमुक्त हुए हैं।

भाटकोट बारातघर का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 1 करोड़ 14 लाख शासन से पालिका को मिल चुके हैं। जल्द ही इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं, नगर में हाईटैक शौचालय का निर्माण होगा। 43.35 लाख की वित्तीय स्वीकृति के सापेक्ष 17.34 लाख मिले हैं।

वहीं ल्यून्ठूड़ा में बहुद्देशीय मैदान का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए 4 करोड़ 39 लाख के सापेक्ष एक करोड़ पालिका को मिल चुके हैं। कहा सीमांत के विकास को लेकर पालिका गंभीरता से काम कर रही है, जिसमें सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। यहां भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश देवलाल, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष पवन जोशी शामिल रहे।

RNS/DHNN

Leave A Reply

Your email address will not be published.