मुख्यमंत्री ने दी आपदा राहत कार्यों हेतु पिथौरागढ़ में हैलीकॉप्टर तैनाती की स्वीकृति।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अतिवृष्टि एवं अन्य दैवीय आपदा के समय तत्काल राहत कार्यों हेतु पिथौरागढ़ में दो माह के लिये हैलीकॉप्टर तैनाती की स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिये है कि जब हेलीकाप्टर की आपदा राहत कार्यों के लिए आवश्यकता न हो तब हैलीकॉप्टर का उपयोग रियायती दरों पर भुगतान के आधार पर जन सामान्य हेतु वैकल्पिक यातायात के रूप में किया जाए।परंतु ऐसा तभी किया जाए जब हेलीकाप्टर की आपदा राहत कार्यों में जरूरत नहीं हो।

आपदा में प्रयुक्त घंटों के अतिरिक्त घंटों में हैलीकॉप्टर का उपयोग रियायती दरों पर भुगतान के आधार पर जन सामान्य हेतु वैकल्पिक यातायात के रूप में करने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रतिव्यक्ति निर्धारित रूपये तीन हजार की किराये की दर को मंजूरी प्रदान की है। इस हैलीकॉप्टर को निर्धारित शर्तों के अधीन दो माह के लिये पिथौरागढ़ में तैनात किये जाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिये हैं।

 

भाजपा की सदस्यता समीक्षा बैठक संपन्न 12 लाख का आकड़ा हुवा पार

0 5

भाजपा का सदस्यता अभियान देशभर में युद्धस्तर पर चल रहा है जिसके चलते राजधानी देहरादून के भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। वहीं इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा और सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए।

इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रदेश में अभी तक ऑनलाइन माध्यम से 12 लाख 5 हज़ार लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है और अभी तक कुल प्रदेश में 13 लाख सदस्य बनाए गए हैं। वहीं इसके साथ भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि कैडर वोट को बूथ स्तर तक किस तरह बरकरार रखना है इसका भाजपा हमेशा कोशिश करती रहती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.