मुख्यमंत्री ने दी आपदा राहत कार्यों हेतु पिथौरागढ़ में हैलीकॉप्टर तैनाती की स्वीकृति।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अतिवृष्टि एवं अन्य दैवीय आपदा के समय तत्काल राहत कार्यों हेतु पिथौरागढ़ में दो माह के लिये हैलीकॉप्टर तैनाती की स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिये है कि जब हेलीकाप्टर की आपदा राहत कार्यों के लिए आवश्यकता न हो तब हैलीकॉप्टर का उपयोग रियायती दरों पर भुगतान के आधार पर जन सामान्य हेतु वैकल्पिक यातायात के रूप में किया जाए।परंतु ऐसा तभी किया जाए जब हेलीकाप्टर की आपदा राहत कार्यों में जरूरत नहीं हो।

आपदा में प्रयुक्त घंटों के अतिरिक्त घंटों में हैलीकॉप्टर का उपयोग रियायती दरों पर भुगतान के आधार पर जन सामान्य हेतु वैकल्पिक यातायात के रूप में करने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रतिव्यक्ति निर्धारित रूपये तीन हजार की किराये की दर को मंजूरी प्रदान की है। इस हैलीकॉप्टर को निर्धारित शर्तों के अधीन दो माह के लिये पिथौरागढ़ में तैनात किये जाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिये हैं।

 

महिला से अभद्रता करने वाले बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी की जल्द हो सकती है गिरफ्तारी पुलिस ने संगीन धाराओं में किया मुकदमा दर्ज

0 39

नोएडा में पुलिस ने एक महिला के साथ अभद्रता करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी के नेता श्रीकांत त्यागी अब भी फरार हैं। उनकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। उनके अलावा तीन और आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की चार गाड़ियों को भी जब्त कर लिया है। श्रीकांत त्यागी के खिलाफ शुक्रवार को केस दर्ज किया गया था. एफआईआर में सिर्फ श्रीकांत त्यागी का नाम है, महिला ने उस पर पौधे लगाकर जबरन कब्जे और बदसलूकी का आरोप लगाया है।

 

पुलिस ने धारा 354 यानी महिला से बदसलूकी के तहत मामला दर्ज किया है। सेक्टर-98 -बी के ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में रहने वाले श्रीकांत त्यागी की तलाश में पुलिस नोएडा और आसपास के उसके संभावित ठिकानों पर रेड की गई थी, जिसके बाद अब से हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने आरोपी श्रीकांत के साथ उसकी पत्नी, ड्राइवर, कजन सहित मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है. फिलहाल आरोपी श्रीकांत मोबाइल बन्द कर पुलिस की गिरफ्त से फरार है। श्रीकांत त्यागी की दो गाड़ियां भी पुलिस ने जब्त की हैं। एक गाड़ी कल ही जब्त हो चुकी है और पुलिस दो गाडी आज लेकर गई है।

महिला ने एफआईआर में छेड़छाड़ कर बदसलूकी का लगाया आरोप

 

महिला द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा कि हमारी सोसाइटी के श्रीकांत त्यागी निवासी एलेक्जेन्ड्रा डी-003, जिन्होंने आज दोपहर को सोसाइटी के कॉमन एरिया में गलत तरिके से पौधे लगाकर कब्जा करने की कोशिश की और जब मैने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो मेरे साथ छेड़छाड़ कर बदसलूकी की। सोसाइटी के लोग भी वहां मौजूद थे। उनके साथ भी बदतमीजी की। मेरी रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने की कृपा करे। दरअसल महिला के साथ श्रीकांत त्यागी द्वारा अभद्रता करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो हुआ है जिसमें कथित रूप से दिख रहा है कि वह एक महिला के साथ बहस कर रहा है और कुछ ही देर में वह महिला के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर देता है। त्यागी ने सोशल मीडिया पर खुद को भाजपा के किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य और सत्तारूढ़ दल की युवा किसान समिति का राष्ट्रीय समन्वयक बताया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.