मुख्यमंत्री ने दी आपदा राहत कार्यों हेतु पिथौरागढ़ में हैलीकॉप्टर तैनाती की स्वीकृति।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अतिवृष्टि एवं अन्य दैवीय आपदा के समय तत्काल राहत कार्यों हेतु पिथौरागढ़ में दो माह के लिये हैलीकॉप्टर तैनाती की स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिये है कि जब हेलीकाप्टर की आपदा राहत कार्यों के लिए आवश्यकता न हो तब हैलीकॉप्टर का उपयोग रियायती दरों पर भुगतान के आधार पर जन सामान्य हेतु वैकल्पिक यातायात के रूप में किया जाए।परंतु ऐसा तभी किया जाए जब हेलीकाप्टर की आपदा राहत कार्यों में जरूरत नहीं हो।

आपदा में प्रयुक्त घंटों के अतिरिक्त घंटों में हैलीकॉप्टर का उपयोग रियायती दरों पर भुगतान के आधार पर जन सामान्य हेतु वैकल्पिक यातायात के रूप में करने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रतिव्यक्ति निर्धारित रूपये तीन हजार की किराये की दर को मंजूरी प्रदान की है। इस हैलीकॉप्टर को निर्धारित शर्तों के अधीन दो माह के लिये पिथौरागढ़ में तैनात किये जाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिये हैं।

 

महिलाओं के इन गहनें में से एक भी गुम या चोरी हो जाए तो माना

0 11

डिजिटल डेस्क : स्त्रियां सोने या चांदी के गहनें धारण करती हैं। इन धातुओं के गहने गुम होते हैं तो इनसे भविष्य में होने वाली घटनाओं के शुभ-अशुभ संकेत मिल सकते हैं। ज्योतिष के अनुसार गुरु की धातु है सोना।

अगर सोने के आभूषणों की देखभाल सही ढंग से नहीं की जाती है और वे कहीं खो जाते हैं तो गुरु ग्रह अशुभ हो जाता है। मान्यता है कि सोना खोना अशुभ होता है और सोना मिलना भी अशुभ माना जाता है।

जानिए गहनों से जुड़े शकुन-अपशकुन…

नथ : अगर किसी महिला की नथ यानी नोज रिंग खो जाती है तो सावधान होकर काम करना चाहिए। भविष्य में अपमान का सामना करना पड़ सकता है।

मंगलसूत्र : किसी भी विवाहित स्त्री के मंगलसूत्र का खोना बहुत अशुभ माना जाता है। ऐसा होने पर पति के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है।

कान की बाली : किसी स्त्री की कान की बाली खो जाती है तो समझ लेना चाहिए कि घर-परिवार से जुड़ा कोई बुरा समाचार मिल सकता है।

सोने की चूड़ियां : अगर सोने की चूड़ियां गुम हो जाती हैं तो महिला को बिना वजह से घर-परिवार में अपमानित होना पड़ सकता है।

पायल : किसी महिला की पायल खो जाती है तो समझ लेना चाहिए कि परिवार में किसी को चोट लगने के योग बन रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.