मुख्यमंत्री ने दी आपदा राहत कार्यों हेतु पिथौरागढ़ में हैलीकॉप्टर तैनाती की स्वीकृति।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अतिवृष्टि एवं अन्य दैवीय आपदा के समय तत्काल राहत कार्यों हेतु पिथौरागढ़ में दो माह के लिये हैलीकॉप्टर तैनाती की स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिये है कि जब हेलीकाप्टर की आपदा राहत कार्यों के लिए आवश्यकता न हो तब हैलीकॉप्टर का उपयोग रियायती दरों पर भुगतान के आधार पर जन सामान्य हेतु वैकल्पिक यातायात के रूप में किया जाए।परंतु ऐसा तभी किया जाए जब हेलीकाप्टर की आपदा राहत कार्यों में जरूरत नहीं हो।

आपदा में प्रयुक्त घंटों के अतिरिक्त घंटों में हैलीकॉप्टर का उपयोग रियायती दरों पर भुगतान के आधार पर जन सामान्य हेतु वैकल्पिक यातायात के रूप में करने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रतिव्यक्ति निर्धारित रूपये तीन हजार की किराये की दर को मंजूरी प्रदान की है। इस हैलीकॉप्टर को निर्धारित शर्तों के अधीन दो माह के लिये पिथौरागढ़ में तैनात किये जाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिये हैं।

 

अगर आपके हाथ पर भी है ये शुभ निशान, तो इस उम्र में जरुर बनें

0 7

डिजिटल डेस्क : ज्योतिष विद्या के माध्यम से व्यक्तियों की हथेली पर मौजूद रेखाओं के द्वारा हम व्यक्ति के स्वभाव और उसके आने वाले समय के बारे में सभी तरह की जानकारियां हासिल कर सकते हैं हथेली पर मौजूद यह है रेखाएं व्यक्ति के जीवन की बहुत सी बातों की व्याख्या करती है ।

इसके अलावा सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हथेली पर रेखाओं के अतिरिक्त कई तरह के निशान और आकृतियां बनी होती है जिनमें से कुछ निशान और आकृतियां शुभ मानी जाती हैं तो कुछ निशान और आकृतियां अशुभ भी मानी जाती है।

इन्हीं आकृतियों के माध्यम से व्यक्ति के जीवन की बहुत सी बातें पता लगाई जा सकती है आज हम आपको इस लेख के माध्यम से आपकी हथेली पर मौजूद ऐसे पांच शुभ निशान के विषय में जानकारी देने वाले हैं जिनमें से अगर एक भी निशाना आपकी हथेली पर मौजूद होता है तो आपको मान-सम्मान और धन लाभ की प्राप्ति होती है।

आइए जानते हैं हथेली पर बने इन 5 शुभ निशानों के बारे में

त्रिशूल का निशान : ऐसे बहुत से कम लोग हैं जिनकी हथेली पर त्रिशूल का निशान पाया जाता है जिन व्यक्तियों की हथेली पर त्रिशूल का निशान होता है यह बहुत ही किस्मत के धनी माने जाते हैं इन व्यक्तियों के जीवन में हर तरह की सुख सुविधाएं प्राप्त होती है इसके साथ ही समाज में उनको मान-सम्मान भी मिलता है।

रथ का निशान : जिन व्यक्तियों की हथेली पर रथ का निशान होता है इनका जीवन राजाओं की तरह व्यतीत होता है इनके जीवन में कभी भी धन की किसी प्रकार की कमी नहीं रहती है।

स्वास्तिक का निशान : स्वास्तिक का निशान हिंदू धर्म में बहुत ही शुभ माना गया है जिन व्यक्तियों की हथेली पर स्वास्तिक का निशान होता है यह बहुत ही किस्मत वाले साबित होते हैं इन व्यक्तियों को हमेशा समाज से मान सम्मान की प्राप्ति होती है।

मछली का निशान : दरअसल मछली का निशान बहुत ही शुभ माना गया है जिन व्यक्तियों की हथेली पर मछली का यह निशान होता है वह व्यक्ति कभी भी एक स्थान पर नहीं रुक पाता है इन व्यक्तियों को मान सम्मान के साथ साथ धन लाभ की भी प्राप्ति होती है यह अपने जीवन में काफी नाम कमाते हैं।

झंडे का निशान : जिन व्यक्तियों की हथेली पर झंडे का निशान होता है इनका जीवन काफी खुशहाली पूर्वक व्यतीत होता है इन व्यक्तियों को हर चीज में सफलता हासिल होती है झंडे का यह निशान संपन्नता और जीत का प्रतीक माना गया है जिन लोगों की हथेली पर झंडे का निशान होता है आखरी में जीत उन्हीं लोगों की होती है।

उपरोक्त जो हमने आपको हथेली पर मौजूद पांच निशानों के बारे में बताया है यह सभी निशान बहुत ही शुभ माने गए हैं अगर इन सभी निशानों में से एक भी निशान आपकी हथेली पर मौजूद है तो समझ लीजिए आप बड़े किस्मत वाले हैं आपको अपने जीवन में कभी भी धन की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा आपको हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल होगी इसके साथ ही आपको अपने भाग्य का भी पूरा साथ प्राप्त होगा आप अपना जीवन हंसी खुशी व्यतीत करेंगे।

 
 

Leave A Reply

Your email address will not be published.