मुख्यमंत्री ने दी आपदा राहत कार्यों हेतु पिथौरागढ़ में हैलीकॉप्टर तैनाती की स्वीकृति।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अतिवृष्टि एवं अन्य दैवीय आपदा के समय तत्काल राहत कार्यों हेतु पिथौरागढ़ में दो माह के लिये हैलीकॉप्टर तैनाती की स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिये है कि जब हेलीकाप्टर की आपदा राहत कार्यों के लिए आवश्यकता न हो तब हैलीकॉप्टर का उपयोग रियायती दरों पर भुगतान के आधार पर जन सामान्य हेतु वैकल्पिक यातायात के रूप में किया जाए।परंतु ऐसा तभी किया जाए जब हेलीकाप्टर की आपदा राहत कार्यों में जरूरत नहीं हो।

आपदा में प्रयुक्त घंटों के अतिरिक्त घंटों में हैलीकॉप्टर का उपयोग रियायती दरों पर भुगतान के आधार पर जन सामान्य हेतु वैकल्पिक यातायात के रूप में करने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रतिव्यक्ति निर्धारित रूपये तीन हजार की किराये की दर को मंजूरी प्रदान की है। इस हैलीकॉप्टर को निर्धारित शर्तों के अधीन दो माह के लिये पिथौरागढ़ में तैनात किये जाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिये हैं।

 

ऐसे कर सकते है भगवान आदित्य को प्रसन्न, बहुत ही आसान से है ये तरीके

0 9

डिजिटल डेस्क : रविवार को दिन बहुत ही मंगलकारी होता है। दरअसल महारी पृथ्वी सौरमंडल का एक प्रमुख ग्रह है और सभी ग्रह सूर्य की परिक्रमा करते हैं। दूसरी ओर धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यता में भी सूर्य का प्रभाव बहुत ही अधिक माना जाता है।

सूर्य देव से जातक को यश, कीर्ति, उत्तम स्वास्थ्य, आयु का वरदान मिलता है। जातक सूर्य उपासना कर तेजस्वी होता है। सूर्य की उपासना के लिए यूं तो कई तरीके हैं लेकिन कुछ ऐसे तरीके  हैं जो बेहद आसान हैं।

भगवान आदित्य को प्रसन्न करने के आसान तरीके

इन तरीकों से हमारे शरीर का सूर्य मंडल भी विकसित होता है जिससे सूर्यनारायण प्रसन्न होकर हमें उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करते हैं। भगवान सूर्य की रश्मियों से हमें ऊर्जा के साथ तेज मिलता है। वहीं ये रश्मियां सकारात्मकता का निर्माण भी करती हैं।

इन तरीकों में एक तरीका है भगवान सूर्य को प्रतिदिन अध्र्य दिया जाना। यदि प्रतिदिन अध्र्य न दिया जा सके तो रविवार को जरूर अध्र्य दें। अध्र्य देने के लिए एक तांबे के कलश या लोटे में शुद्ध जल भरकर उसमें लाल कुमकुम डालें और फिर सूर्य देव को अध्र्य दें।

यह अध्र्य यदि उदित होते सूर्य को दें। जिस समय सूर्य देव एक गोलाकार आकृति में स्पष्ट तौर पर आंखों से देखे जा सकते हैं यदि रक्त वर्णी सूर्य को अध्र्य दे सकें तो यह बेहद उत्तम है। 

एक और तरीका है गायत्री मंत्र का जप या फिर मनन करना। जी हां, मंत्रों में अद्भुत शक्ति होती है। ये मंत्र पूरी तरह से वैज्ञानिक आधार पर सृजित किए जाते हैं। स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि मैं ही गायत्री हूं। इस माध्यम से भगवान सूर्य और भगवान श्रीकृष्ण की आराधना होती है।

गायत्री मंत्र सावित्र मंडल अर्थात सूर्य मंडल का ही मंत्र है। इसमें ऊं, र्भू, भूवस्वः का अलग – अलग अर्थ है। ऐसे में यह बहुत ही शक्तिदायक होता है और यह लोककल्याणकारी है। सूर्य देव इस मंत्र के उच्चारण से प्रसन्न होते हैं। 

सूर्य नमस्कार

धार्मिक मान्यता के अनुसार उदित होते सूर्य देव के सामने सूर्य नमस्कार करने से तेज, औज और कीर्ति का विकास होता है। व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है तो दूसरी ओर शरीर में सूर्य मंडल का विकास होता है जिससे परिस्थितियां अनुकूल बनती हैं। धार्मिक मान्यता में जब भगवान सूर्य रक्तवर्णी हों या इनकी रश्मियां हल्की हों तब इसे करने से बहुत लाभ मिलता है। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.