मुख्यमंत्री ने दी आपदा राहत कार्यों हेतु पिथौरागढ़ में हैलीकॉप्टर तैनाती की स्वीकृति।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अतिवृष्टि एवं अन्य दैवीय आपदा के समय तत्काल राहत कार्यों हेतु पिथौरागढ़ में दो माह के लिये हैलीकॉप्टर तैनाती की स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिये है कि जब हेलीकाप्टर की आपदा राहत कार्यों के लिए आवश्यकता न हो तब हैलीकॉप्टर का उपयोग रियायती दरों पर भुगतान के आधार पर जन सामान्य हेतु वैकल्पिक यातायात के रूप में किया जाए।परंतु ऐसा तभी किया जाए जब हेलीकाप्टर की आपदा राहत कार्यों में जरूरत नहीं हो।

आपदा में प्रयुक्त घंटों के अतिरिक्त घंटों में हैलीकॉप्टर का उपयोग रियायती दरों पर भुगतान के आधार पर जन सामान्य हेतु वैकल्पिक यातायात के रूप में करने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रतिव्यक्ति निर्धारित रूपये तीन हजार की किराये की दर को मंजूरी प्रदान की है। इस हैलीकॉप्टर को निर्धारित शर्तों के अधीन दो माह के लिये पिथौरागढ़ में तैनात किये जाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिये हैं।

 

मसूरी विधानसभा सदस्यता अभियान में वर्चुअल जुड़े कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पदाधिकारियो के साथ की सदस्यता अभियान की करी समीक्षा

0 8

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज पार्टी पदाधिकारियों शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्षों, मंडल पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से मसूरी विधानसभा में सदस्यता अभियान की समीक्षा की।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सदस्यता अभियान के अंतर्गत पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आगामी आने वाले तीन रविवार को अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा आज विगत 10 वर्षो में देश हित में हुए अभूतपूर्व फैसलों और विकास कार्यों का ही परिणाम है, कि आज जन जन भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आव्हान भी किया।

इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी कमली भट्ट, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, राकेश रावत, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा सहित कई लोग वर्चुअल माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.