मुख्यमंत्री ने दी आपदा राहत कार्यों हेतु पिथौरागढ़ में हैलीकॉप्टर तैनाती की स्वीकृति।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अतिवृष्टि एवं अन्य दैवीय आपदा के समय तत्काल राहत कार्यों हेतु पिथौरागढ़ में दो माह के लिये हैलीकॉप्टर तैनाती की स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिये है कि जब हेलीकाप्टर की आपदा राहत कार्यों के लिए आवश्यकता न हो तब हैलीकॉप्टर का उपयोग रियायती दरों पर भुगतान के आधार पर जन सामान्य हेतु वैकल्पिक यातायात के रूप में किया जाए।परंतु ऐसा तभी किया जाए जब हेलीकाप्टर की आपदा राहत कार्यों में जरूरत नहीं हो।

आपदा में प्रयुक्त घंटों के अतिरिक्त घंटों में हैलीकॉप्टर का उपयोग रियायती दरों पर भुगतान के आधार पर जन सामान्य हेतु वैकल्पिक यातायात के रूप में करने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रतिव्यक्ति निर्धारित रूपये तीन हजार की किराये की दर को मंजूरी प्रदान की है। इस हैलीकॉप्टर को निर्धारित शर्तों के अधीन दो माह के लिये पिथौरागढ़ में तैनात किये जाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिये हैं।

 

आचार्य चाणक्य के अनुसार स्त्रियों की इन आदतों से पता चलता है उनका स्वभाव और व्यक्तित्व

0 9

डिजिटल डेस्क : स्त्रियों के स्वभाव और व्यक्तित्व को जानना बहुत ही मुश्किल होता है। शास्त्रों में भी बताया गया है कि स्त्रियों के मन को पढ़ने के लिए बहुत ज्यादा बुद्धिमान होना जरूरी है। नीति शास्त्र में बताया गया है कि स्त्रियों के व्यक्तित्व और स्वभाव को समझना आसान नहीं है।

आचार्य चाणक्य ने भी कहा है कि महिलाओं के खुश होने और दुखी होने का पता लगाना बहुत कठिन होता है। स्त्रियों के स्वभाव को समझना दुनिया के सबसे मुश्किल कामों में से एक बताया गया है। चाणक्य ने नीति शास्त्र में महिलाओं की ऐसी आदतों का जिक्र किया है, जिनको भांप कर महिलाओं के स्वभाव और व्यक्तित्व को समझने नें आसानी हो जाती है।

धार्मिक कार्यों में रूचि : आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जिन स्त्रियों की धार्मिक कार्यों में रूचि होती है, उनका मन शांत होता है। ऐसी महिलाएं तरक्की या सफलता पाने के लिए एकाग्र होती हैं। नीति शास्त्र के अनुसार, ऐसी स्त्रियों को दूसरों की सफलता या असफलता परेशान नहीं करती है। वह सिर्फ अपने जीवन के उद्देश्य के प्रति मगन रहती हैं।

आलस करने वाली महिलाएं : आचार्य चाणक्य ने बताया है कि जो स्त्रियां आलस्य से भरी होती हैं, उन्हें जीवन में सफलता हासिल करना मुश्किल होता है। नीति शास्त्र के अनुसार, ऐसी महिलाओं को सफलता पाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कहते हैं इन्हें परिवार के सदस्य खूब प्रेम देते हैं लेकिन समाज में मान-सम्मान नहीं मिलता है।

अनुशासन में रहने वाली महिलाएं : आचार्य चाणक्य ने बताया है कि जो स्त्रियां अनुशासन में रहती हैं, वह जल्दी सफलता हासिल करती हैं। कहते हैं कि ऐसी महिलाएं दूसरे के लिए प्रेरणा होती हैं। नीति शास्त्र के अनुसार, अपने सपनों और कार्यों को पूरा करने के कारण इस स्वभाव की महिलाओं को परिवार के सदस्यों के साथ समाज में भी खूब मान-सम्मान मिलता है।

ईर्ष्या करने वाली महिलाएं : माना जाता है कि जिन महिलाओं में ईर्ष्या का भाव होता है, वह चालाकी से खुद तरक्की हासिल करती हैं। कहते हैं कि ऐसी स्त्रियां दूसरों के सफलता के रास्ते में बाधाएं डालती हैं। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि ऐसी महिलाओं पर विश्वास करने से बचना चाहिए। क्योंकि समय आने पर आप भी विश्वासघात का शिकार हो सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.