मुख्यमंत्री ने दी आपदा राहत कार्यों हेतु पिथौरागढ़ में हैलीकॉप्टर तैनाती की स्वीकृति।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अतिवृष्टि एवं अन्य दैवीय आपदा के समय तत्काल राहत कार्यों हेतु पिथौरागढ़ में दो माह के लिये हैलीकॉप्टर तैनाती की स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिये है कि जब हेलीकाप्टर की आपदा राहत कार्यों के लिए आवश्यकता न हो तब हैलीकॉप्टर का उपयोग रियायती दरों पर भुगतान के आधार पर जन सामान्य हेतु वैकल्पिक यातायात के रूप में किया जाए।परंतु ऐसा तभी किया जाए जब हेलीकाप्टर की आपदा राहत कार्यों में जरूरत नहीं हो।

आपदा में प्रयुक्त घंटों के अतिरिक्त घंटों में हैलीकॉप्टर का उपयोग रियायती दरों पर भुगतान के आधार पर जन सामान्य हेतु वैकल्पिक यातायात के रूप में करने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रतिव्यक्ति निर्धारित रूपये तीन हजार की किराये की दर को मंजूरी प्रदान की है। इस हैलीकॉप्टर को निर्धारित शर्तों के अधीन दो माह के लिये पिथौरागढ़ में तैनात किये जाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिये हैं।

 

ऐसे लोगों को कभी नहीं करनी चाहिए रूपवान स्त्री से शादी, वरना आ जाएगी मुसीबत

0 10

डिजिटल डेस्क : हर इंसान चाहता है कि उसकी शादी किसी सूंदर और रूपवान गुणी लड़की से हो लेकिन कई बार उसकी यही भूल उसके लिए मुसीबत बन जाती है। ऐसी कई बातें हमारे शास्त्रों में बताई गयी है जिनका हमें पालन करना चाहिए जिससे भविष्य में आने वाली मुश्किलों से छुटकारा पाया जा सके।

आचार्य चाणक्य ने अपनी एक नीति में ऐसे चार लोगों के बारे में बताया है कि जो आपके सबसे बड़े शत्रु हो सकते हैं।

ये लोग हो सकते है आपके दुश्मन:

# स्त्री का अति रूपवती होना उसके पति के लिए बड़ी समस्या बन जाती है, अगर पति कमजोर है और उसकी रक्षा करने में असमर्थ है। कमजोर और असमर्थ पुरुष के लिए रूपवती स्त्री शत्रु के समान है।

# कर्ज लेने वाला पिता पुत्र के लिए शत्रु के समान माना गया है। पिता का धर्म अपनी संतान का अच्छे से लालन-पालन करने का है। अगर पिता कर्ज के बोझ से दबा हुआ हो तो वह संतान के लिए यह कष्टदायी होता है।

# अगर माता का व्यवहार सभी संतान के लिए एक समान नही है तो वह माता शत्रु के समान हैं। अगर माता संतान का लालन पालन सही से नहीं कर पाती है तो यह संतान के लिए घातक है।

# मूर्ख संतान माता-पिता के लिए शत्रु के समान होती है। ऐसी संतान से जीवनभर केवल कष्ट मिलता है। इसके विपरीत जो माता-पिता अपनी संतान को अच्छी शिक्षा नहीं दिलाते वह भी संतान के लिए शत्रु समान होते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.